Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी को अयोध्या के सरयू घाट पर होगा 'दीपोत्सव', भव्य आतिशबाजी मोह लेगी मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 08:37 PM IST

Fireworks at Saryu Ghat: 22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी से रामनगरी आलोकित होगी, अयोध्या कमिश्नर ने कहा- हर घर-घाट व मंदिरों पर दीपोत्सव जैसा कार्यक्रम हो।

Ramotsav 2024: श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शाम को यहां के हर घर, घाट व मंदिरों में दीपोत्सव जैसा कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए सूचना विभाग की तरफ से 50 अतिरिक्त स्क्रीन/डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था सजीव प्रसारण के लिए की जाएगी।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha

22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा

अयोध्या कमिश्नर गौरव दयाल ने प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजन को लेकर शासन से मिले निर्देशों के बाद जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यालयों में 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान एवं प्लास्टिक व गंदगी की सफाई करके परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखा जाएगा। सभी कार्यालयों में विशेष प्रकाश व्यवस्था रहेगी। 22 जनवरी के लिए लोगों को प्रेरित कर घर-घर एवं संस्थानों में ज्योति जलाई जाएगी।

End of Feed