राघव चड्ढा की संसद सदस्यता हुई बहाल, राज्यसभा ने वापस लिया उनका निलंबन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 03:19 PM IST

Raghav Chadha Membership Case: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा की संसद सदस्यता बहाल हो गई है। अब वो फिर से राज्यसभा में नजर आएंगे। राज्यसभा ने उनका निलंबन वापस लिया गया। आप सांसद चड्ढा ने अपनी सांसदी बहाल होने पर खुशी जाहिर की है। आपको पूरा मामला इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Raghav Chadha News: राजस्यसभा ने राघव चड्ढा की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राघव पर आरोप लगा था कि उन्होंने पांच राज्यसभा सांसदों का नाम चयन समिति में शामिल करने से पहले उनकी सहमति नहीं ली थी। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद आप सांसद चड्ढा ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि वो राज्यसभा के इस फैसले से खुश हैं।

Raghav Chaddha

राघव चड्ढा के लिए खुशखबरी, संसद सदस्यता बहाल।

सुप्रीम कोर्ट तक गए थे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा का निलंबन राज्यसभा ने वापस ले लिया है, राज्यसभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया है। बीते अगस्त माह में पांच राज्यसभा सांसदों का नाम चयन समिति में शामिल करने से पहले उनकी सहमति नहीं लेने का आरोप राघव चड्ढा पर लगा था, इसी आरोप के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था। राघव ने अपने निलंबन के खिलाफ चड्ढा सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था।

End of Feed