झारखंड: राज्यसभा चुनाव का सस्पेंस खत्म, परिमल नथवानी को समर्थन देगी भाजपा, बदला पूरा समीकरण

इससे पहले सोमवार को नथवानी भाजपा प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे थे, जहां उनकी मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया था।

Rajya Sabha Poll 2026: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन देने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

parimal nathwani

परिमल नथवानी

परिमल नथवानी के पक्ष में फैसला

सूत्रों के अनुसार, एनडीए ने रणनीतिक फैसला लेते हुए परिमल नथवानी के पक्ष में जाने का निर्णय लिया है। इससे पहले सोमवार को नथवानी भाजपा प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे थे, जहां उनकी मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया था। अब भाजपा के समर्थन की खबर सामने आने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें पार्टी के अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना जताई जा रही थी।

End of Feed