स्थाई समितियों में नियुक्ति केस, सभापति ने चर्चा नहीं की, जयराम रमेश का इनकार

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 9, 2023, 10:45 PM IST

स्थाई समितियों में राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनकड़ द्वारा की गई कुछ नियुक्तियों पर सवाल है। राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश का कहना है कि कम से कम उनसे तो सलाह मशवरा नहीं किया गया।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ द्वारा समितियों में अपने पसंद के लोगों की नियुक्तियों का मामला गहराता जा रहा है। धनकड़ का कहना है कि समिति में जिन लोगों की नियुक्ति की गई है उस संबंध में विपक्ष के नेता से भी सहमति ली गई थी। लेकिन कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सीधे तौर पर इनकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। जयराम रमेश ट्वीट के जरिए बताते हैं कि वो स्टैंडिंग कमेटी के अध्यतक्ष हैं और स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनसे मशवरा नहीं लिया गया। बता दें कि जयराम रमेश, राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक हैं।इसके साथ ही साइंस टेक्नॉलजी, पर्यावरण वन, जलवायु परिवर्तन से जुड़े स्थाई समिति के अध्यक्ष हैं।

jairam ramesh

राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक

निजी स्टॉफ की नियुक्ति

उपाध्यक्ष के स्टाफ से समितियों से जुड़े अधिकारी विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजेश एन नाइक, निजी सचिव (पीएस) सुजीत कुमार, अतिरिक्त निजी सचिव संजय वर्मा और ओएसडी अभ्युदय सिंह शेखावत हैं। राज्यसभा के सभापति कार्यालय से नियुक्त किए गए उनके ओएसडी अखिल चौधरी, दिनेश डी, कौस्तुभ सुधाकर भालेकर और पीएस अदिति चौधरी हैं।

End of Feed