राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता; एजेंडे में रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दे होंगे शामिल

Rajnath Singh-Richard Marles: नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात करेंगे। बता दें, मार्लेस उच्च स्तरीय बैठकों के लिए 2-5 जून तक मालदीव, श्रीलंका, भारत और इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं।

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों तथा रक्षा सहयोग संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस एमपी से मुलाकात करेंगे, ताकि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जा सके और रक्षा सहयोग को गहरा किया जा सके। रक्षा और सुरक्षा व्यापक रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं, दोनों देश भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Rajnath Singh-Richard Marles

राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने संबंधों को महत्व देता है ऑस्ट्रेलिया- मार्लेस

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, मार्लेस उच्च स्तरीय बैठकों के लिए 2-5 जून तक मालदीव, श्रीलंका, भारत और इंडोनेशिया की यात्रा पर जा रहे हैं। उप-प्रधानमंत्री भारत-प्रशांत क्षेत्र में कूटनीतिक और रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता के तहत दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के नेताओं और समकक्षों से मुलाकात करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मालदीव और श्रीलंका की अपनी यात्रा के दौरान उप प्रधानमंत्री दोनों देशों की संप्रभु क्षमता विकास के लिए चल रहे ऑस्ट्रेलियाई समर्थन पर चर्चा करेंगे। इंडोनेशिया में उप प्रधानमंत्री अपने समकक्ष से मिलकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

End of Feed