रक्षा उत्पादन में भारत की अब तक की सबसे बड़ी छलांग, 2024-25 में Rs 1,50,590 करोड़ का प्रोडक्शन कर बनाया रिकॉर्ड

रक्षा उत्पादन में भारत की अब तक की सबसे बड़ी छलांग, 2024-25 में Rs 1,50,590 करोड़ का प्रोडक्शन कर बनाया रिकॉर्ड

India Annual defence production: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बताया कि भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। साल 2024-25 में भारत ने 1,50,590 करोड़ रुपए मूल्य का रक्षा उत्पादन किया है जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 1.27 लाख करोड़ रुपए का रक्षा उत्पादन हुआ था और इसमें 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह उत्पादन वित्तीय वर्ष 2019-20 में 79,071 करोड़ रुपए था और इस आंकड़े में अब करीब 90 प्रतिशत का इजाफा हो गया है।

defence

भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर। तस्वीर-PTI

यह भारत के मजबूत होते रक्षा उद्योग का प्रतीक-राजनाथ

रक्षा मंत्री ने रक्षा उत्पादन विभाग और सभी हितधारकों, जैसे डीपीएसयू, सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माता और निजी उद्योग, के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी बदौलत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने इस निरंतर बढ़ते रुझान को भारत के मजबूत होते रक्षा औद्योगिक आधार का स्पष्ट संकेत बताया। रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और अन्य पीएसयू का कुल उत्पादन में लगभग 77% योगदान रहा, जबकि निजी क्षेत्र का योगदान 23% रहा। निजी क्षेत्र का हिस्सा, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 21% था, बढ़कर 2024-25 में 23% हो गया है, जो देश के रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में इस क्षेत्र की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

End of Feed