Times Now Summit 2024: राजनाथ सिंह ने हंसते-हंसते राहुल गांधी पर ली चुटकी, पीएम मोदी पर भी कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 01:08 PM IST

रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में पीएम मोदी को डिक्टेटर बताने वालों को जवाब दिया। उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा के लिए स्टार कैंपेनर कहने वालों को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी से बड़ा हूं, उन्हें आशीर्वाद दे सकता हूं।

Times Now Summit 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज टाइम्स नाउ समिट 2024 के दूसरे दिन तमाम मुद्दों पर टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत की। इस दौरान जब उनसे कहा गया कि लोग, विपक्षी पार्टियां पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को डिक्टेकर कहते हैं, तो इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी मोस्ट डेमोक्रेटिक हैं, यह मैं कह सकता हूं। उन्होंने कहा, आप लोगों को यकीन नहीं होगा - बहुत सारी चीजें हम लोग भी वहां कहते हैं... लेकिन कभी उन्होंने उसको लेकर नाराजगी जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा, मेरे साथ तो कभी नहीं हुआ और जिस फोरम पर मैं बैठता हूं, वहां भी कभी नहीं हुआ।

Rajnath singh on Rahul Gandhi

राजनाथ सिंह

मोदी डिक्टेटर नहीं, डेमोक्रेटिक हैं

टाइम्स नाउ समिट में जब उनसे पूछा गया कि फिर पीएम मोदी पर डिक्टेटर होने का आरोप क्यों लगता है, तो इस पर भी उन्होंने बड़ी सफाई से उत्तर दिया। उन्होंने कहा, वो बेचारे भी क्या करें, ये तो कह नहीं सकते कि चोरी करते हैं, डकैती करते हैं, झूठ बोलते हैं, काम नहीं करते हैं, देश को डुबो दिया... ये सब कुछ कह नहीं सकते तो यही सब हिटलरशाही वाले आरोप लगा देते हैं। कुछ न कुछ तो चाहिए न बोलने के लिए, उन्हें माफ करिए... उनके ऊपर दया करिए आप... जो ऐसे आरोप लगाते हैं।

End of Feed