'जिन्होंने कहा बेटियां नहीं कर सकतीं, उन्हें जवाब मिल गया', ऑल-वुमन क्रू की उपलब्धि पर राजनाथ सिंह ने महिला अधिकारियों का किया सम्मानित

Samudra Pradakshina Expedition: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में IASV त्रिवेणी की ऑल-वुमन त्रि-सेवा क्रू को Samudra Pradakshina Expedition सफलतापूर्वक पूरा करने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व कौशल का लिंग से कोई संबंध नहीं है और यह सफलता देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है।

Samudra Pradakshina Expedition: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को IASV त्रिवेणी की ऑल-वुमन (सर्व-महिला) त्रि-सेवा (Tri-Services) क्रू को 'समुद्र प्रदक्षिणा अभियान' सफलतापूर्वक पूरा करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने महिला अधिकारियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने केवल समुद्र को ही नहीं जीता, बल्कि उन सभी धारणाओं को भी गलत साबित कर दिया, जो मानती थीं कि बेटियां ऐसे कठिन अभियानों का हिस्सा नहीं बन सकतीं।

rajnath singh (4)

समुद्र प्रदक्षिणा अभियान पूरा करने वाली महिला क्रू का राजनाथ सिंह ने किया सम्मान। ANI

महिला अधिकारियों की तारीफ में क्या बोले राजनाथ सिंह?

रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं पूरे देश की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं। आपने सिर्फ समुद्र पर विजय हासिल नहीं की, बल्कि उन लोगों को भी जवाब दिया है जो कहते थे कि हमारी बेटियां इतने कठिन अभियानों का हिस्सा नहीं बन सकतीं। आपने साबित कर दिया कि शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता का लिंग से कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की हर बेटी इस उपलब्धि को देखकर यह विश्वास कर रही है कि वह न केवल समुद्र पार कर सकती है, बल्कि दुनिया की हर चुनौती का सामना भी कर सकती है।

End of Feed