Rajasthan Crisis: 'बागी' विधायकों ने कांग्रेस अलाकमान के नोटिस का दे दिया जवाब, जानें क्या कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 03:58 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा सियासी बवाल देखने को मिला था। अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष उम्मीदवार की चर्चा के बीच नए CM के चेहरे पर फैसला करना था, जिसके लिए विधायक दल की बैठक में राय लेने के लिए पर्यवेक्षक भेजे गए थे... इनकी बैठक नहीं हुई और अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने सचिन पायलट का जमकर विरोध किया था।

राजस्थान कांग्रेस के तीन 'बागी' विधायकों ने उस नोटिस का जवाब दे दिया है, जो कांग्रेस आलाकमान की तरफ से भेजे गए थे। इन तीनों विधायक कुछ दिन पहले हुए राजस्थान कांग्रेस में बगावत के समय बागियों के नेतृत्वकर्ता थे। अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत पर अनुशासनात्मक कमेटी ने राजस्थान कांग्रेस के इन तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया है।

sonia gandhi rajasthan

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

तीनों नेताओं के जवाब के बाद जल्द ही अनुशासनात्मक कमेटी एक बैठक बुलाएगी। सूत्रों के मुताबिक 19 अक्टूबर को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद बैठक बुलाई जाएगी। आपको यह भी बता दें कि तीनों नेताओं ने कमेटी को दिए अपने जवाब में खुद को पार्टी का वफादार सिपाही बताया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी का जो भी फैसला होगा उनके लिए वह सर्वोपरि होगा।

End of Feed