Rajasthan में फिर Paper Leak! सेंकेड ग्रेड एग्जाम चालू होने से पहले ही कैंसल, BJP बोली- गहलोत सरकार है 'वीक'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 24, 2022, 12:26 PM IST

Rajasthan Paper Leak Case: पेपर लीक के बाद छात्रों में रोष नजर आया। उन्होंने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान में शनिवार (24 दिसंबर, 2022) सुबह एक पेपर लीक हो गया, जिसके बाद राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (आरपीएससी) ने सेकेंड ग्रेड टीचर 2022 के लिए प्रतियोगी परीक्षा को कैंसल कर दिया। आरपीएससी सेकेंड ग्रेड का यह पेपर परीक्षा होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

rajasthan paper leak case

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

इस बीच, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बस कुछ अभ्यर्थियो को आरपीएससी सेकेंड ग्रेड का पेपर दिलाने जा रही थी, जिसके बाद स्पेशल ऑपरेंश ग्रुप (एसओजी) ने जांच शुरू की और बकेरिया पुलिस थाने के पास गाड़ी तैनात कर पेपर मैच कराए। फिलहाल इस मामले में उदयपुर पुलिस ने 44 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों की मानें तो अधिकतर आरोपी सिरोही और जालोर जिले के हैं, जबकि मास्टरमाइंड जोधपुर का है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed