White Revolution: कोटा-बूंदी बनेगा भारत के श्वेत क्रांति का केंद्र, 1500 करोड़ के ऋण से लोगों को मिलेगी मदद!

  • Authored by: प्रेरित कुमार
  • Updated Jan 8, 2023, 08:31 PM IST

Kota Bundi Rajasthan in Kota Bundi Rajasthan: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के कोटा शहर में पशु किसान क्रेडिट कार्ड लोन मेला को सम्बोधित किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था: लोक सभा अध्यक्ष
  • आने वाले समय में कोटा-बूंदी क्षेत्र देश में श्वेत क्रांति का नया केंद्र बनेगा: लोक सभा अध्यक्ष
  • देश की महिलाएं उद्यमशीलता, प्रतिभा, क्षमता, कौशल, परिश्रम और देश प्रेम से ओत-प्रोत : लोक सभा अध्यक्ष

इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं। सभा को सम्बोधित करते हुए ओम बिरला ने वित्त मंत्री को देश के नौजवानों, महिलाओं, किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी उनका अभिवादन किया। देश में आर्थिक परिवर्तन के नए युग का उल्लेख करते हुए ओम बिरला ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है और ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

FM Nirmala Sitaraman

इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था देश के लोगों के योगदान से लगातार मजबूत हो रही है। देश के युवा, महिला, किसान, कर्मठ, परिश्रमी लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण के सन्दर्भ में कहा कि देश के परिश्रमी लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, तो पूरे आर्थिक तंत्र में नई ऊर्जा और ताकत आएगी और देश अधिक सशक्त और समृद्ध बनेगा।

End of Feed