राजस्थान: नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन में लगाई आग; 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Naresh Meena: राजस्थान के टोंक जिले में SDM थप्पड़ कांड के बाद बवाल बढ़ गया है। देवली-उनियारा में नरेश मीणा के समर्थक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ भी की। हालांकि इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नरेश मीणा के 100 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में लिया है।

Naresh Meena: राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार रात निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया और एक वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुलिस बल ने मीणा और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की। अजमेर के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और नरेश मीणा व उनके समर्थकों को पुलिस ने घेर रखा है। उन्होंने बताया कि भीड़ के तितर-बितर होने के बाद ही जलाए गए वाहनों की सही संख्या स्पष्ट हो पाएगी। अधिकारी ने बताया कि भीड़ द्वारा एक वाहन में आग लगाए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में लाने में जुटी है।

Naresh Meena

नरेश मीणा के 100 से ज्यादा समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को नरेश मीणा ने मारा था थप्पड़

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का हाथ छोड़कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के समय चौधरी समरावता गांव के ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास कर रहे थे। चौधरी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी हैं।

End of Feed