देश

हार के बाद अब सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने दिया मंत्रीपद से इस्तीफा, बीच चुनाव राजस्थान सरकार में बने थे मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 10:40 PM IST

हार के बाद की सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्रीपद को लेकर अटकलें लगाईं जा रही थीं। चर्चा थी कि भाजपा सुरेंद्र पाल को अब शायद ही मंत्री बनाए रखे। जिसके बाद रविवार शाम ही खबर आई कि टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Image

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने दिया इस्तीफा

Photo : Twitter

हार के बाद राजस्थान के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को आए कऱणपुर विधानसभी सीट चुनाव के परिणाम में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस उम्मीदवार ने हरा दिया था। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बीजेपी ने बीच चुनाव मंत्री बना दिया था। जिसकी काफी आलोचना हुई थी।

लग रही थी इस्तीफे की अटकलें

हार के बाद की सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्रीपद को लेकर अटकलें लगाईं जा रही थीं। चर्चा थी कि भाजपा सुरेंद्र पाल को अब शायद ही मंत्री बनाए रखे। जिसके बाद रविवार शाम ही खबर आई कि टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा स्वीकार

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के इस्तीफे को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शाम को राज्यपाल को भेज दिया था। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी का त्यागपत्र अग्रेषित किया जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

कांग्रेस का हमला

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को जब बीच चुनाव भाजपा ने मंत्री की शपथ दिला दी थी, तब कांग्रेस ने बीजेपी के इस फैसले की जमकर आलोचना की थी। चुनाव आयोग में शिकायत भी की थी। इसे संविधान का उल्लंघन बताया था।

करणपुर सीट से हारे

टीटी गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इस सीट के लिए हुए मतदान की गिनती सोमवार को हुई। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने टीटी को 11,283 मतों से हराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article