Exclusive: राजस्थान चुनाव में कौन होगा भाजपा का चेहरा, महामंत्री संगठन ने कर दिया साफ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 19, 2023, 09:48 AM IST

BJP Face in Rajasthan Legislative Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा कौन होगा? राजस्थान भाजपा के शीर्ष नेता भी अपने अपने चेहरे आगे कर रहे हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व किसे आगे करेगा, यह सवाल बना हुआ है।

BJP Face in Rajasthan Legislative Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब छह महीने से भी कम का समय रह गया है। भारतीय जनता पार्टी काफी मुखर अभियानों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के मिशन में लगी है।भाजपा प्रदेशव्यापी 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान चला रही है। इसके तहत पांच मुद्दों पर संपर्क से समर्थन जुटाया जा रहा है। भाजपा ने इसके लिए अलग अलग नारे भी तैयार किए हैं। इनमें 'कर्ज में किसान, नहीं सहेगा राजस्थान', 'भ्रष्टाचार खुलेआम, नहीं सहेगा राजस्थान', 'अपराध बेलगाम, नहीं सहेगा राजस्थान', 'पेपरलीक से युवा परेशान, नहीं सहेगा राजस्थान', 'बहन बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान' जैसे नारे शामिल हैं। इसी अभियान को लेकर भाजपा जयपुर में विधानसभा का घेराव भी कर चुकी है।

राजस्थान चुनाव में कौन होगा भाजपा का चेहरा

राजस्थान चुनाव में कौन होगा भाजपा का चेहरा

भाजपा एक तरफ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों के दौरे लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ गहलोत सरकार की खामियों को हथियार बनाकर संपर्क से समर्थन जुटाया जा रहा है। भाजपा अपने अभियानों से राजस्थान के हर वर्ग की दुखती नस छूने की कोशिश कर रही है। इस बीच अहम सवाल ये है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा कौन होगा। राजस्थान भाजपा के शीर्ष नेता भी अपने अपने चेहरे आगे कर रहे हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व किसे आगे करेगा, यह सवाल बना हुआ है।

End of Feed