जैसलमेर: सोनार किले के पास अवैध खुदाई से ढही जैन ट्रस्ट की 250 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत, बाल-बाल बचे 10 मजदूर

Sonar Fort Heritage Disaster Rajasthan: मलबे और चूने को गिरता देख खुदाई स्थल पर काम कर रहे 10 से अधिक मजदूरों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा मानवीय हादसा टल गया।

Jaisalmer Jain Trust Property Collapses: राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जैसलमेर के राखेचा पाड़ा इलाके में मंगलवार को एक बड़ा धरोहर हादसा (Heritage Disaster) हो गया। यहां यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल 'सोनार किला' और प्रसिद्ध 'पटवा हवेली' के प्रतिबंधित 300 मीटर के दायरे में स्थित जैन समाज ट्रस्ट की करीब 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक इमारत 'उपासरा' ताश के पत्तों की तरह ढह गई। यह हादसा पास के ही एक प्लॉट पर की जा रही 15 फीट गहरी अवैध बेसमेंट की खुदाई के कारण हुआ, जिसने इस प्राचीन इमारत की नींव को पूरी तरह कमजोर कर दिया था।

जैसलमेर: सोनार किले के पास अवैध खुदाई से ढही जैन ट्रस्ट की 250 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत, बाल-बाल बचे 10 मजदूर

जैसलमेर: सोनार किले के पास अवैध खुदाई से ढही जैन ट्रस्ट की 250 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत, बाल-बाल बचे 10 मजदूर (ANI)

गनीमत रही कि मलबे और चूने को गिरता देख खुदाई स्थल पर काम कर रहे 10 से अधिक मजदूरों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा मानवीय हादसा टल गया।

End of Feed