Rajasthan में लड़की से छेड़छाड़! मनचलों के खिलाफ फूटा गुस्सा, बारिश के बीच स्टूडेंट्स का विरोध

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 10:58 AM IST

दरअसल, पीड़िता के साथ बदसलूकी हुई थी, जिसमें वह चोटिल हो गई थी। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के दौरान कपड़े भी फाड़ दिए गए। मामला जब सामने आया तो छात्रावास में रहने वाली बाकी स्टूडेंट्स का गुस्सा मनचलों के खिलाफ फूट पड़ा।

rajasthan students

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) को देर रात सरकारी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, पीड़िता के साथ बदसलूकी हुई थी, जिसमें वह चोटिल हो गई थी। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। कथित तौर पर पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए और इस दौरान वह चोटिल भी हो गई।

End of Feed