PM मोदी का बीकानेर दौरा, चुनाव से पहले देंगे 26 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात, 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 4, 2023, 01:26 PM IST

PM Narendra Modi Bikaner Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आठ जुलाई को बीकानेर में दो लाख लोगों की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री राज्य की जनता को 26 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं।

PM Narendra Modi Bikaner Visit: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब चार-पांच महीने का समय रह गया है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के दौरे लगाए जा रहे हैं। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भरतपुर, गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में जनसभा कर मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा था और अब स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आ रहे हैं। पीएम मोदी आगामी आठ जुलाई को बीकानेर में दो लाख लोगों की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान में पीएम का छह महीने में ये 5वां दौरा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री राज्य की जनता को 26 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं।

PM Modi Bikaner Visit for Rajasthan Election 2023

PM Modi Bikaner Visit for Rajasthan Election 2023

बीकानेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को 26 हजार करोड़ के ग्रीन एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। छह लेन का यह हाइवे पंजाब के अमृतसर से प्रारंभ होकर गुजरात के जामनगर तक कुल 1316 किलोमीटर की दूरी तय करता है। राजस्थान की उत्तरी-पश्चिमी सीमा से होकर यह एक्सप्रेस वे हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालौर जिलों से गुजरेगा। पीएम मोदी के बीकानेर दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा की राजस्थान यूनिट ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरे से नहरी क्षेत्र और मारवाड़ की 46 विधानसभा सीटों में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

End of Feed