Rajasthan Cabinet expansion: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के 27 दिन बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हो गया है। शनिवार को राज्यपाल कालराज मिश्र ने 22 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल की कैबिनेट में 12 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विधायकों को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।
राजस्थान कैबिनेट विस्तार
जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी भी शामिल हैं जो करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर पांच जनवरी को मतदान होना है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कैबिनेट की बैठक बुला सकते हैं और मंत्रालयों को बंटवारा कर सकते हैं। बता दें, आज सुबह ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।
