Rajasthan Election: भाजपा को मोदी मैजिक पर भरोसा, लेकिन सियासी गणित में वसुंधरा भारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2023, 05:00 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: अटकलें हैं कि राजस्थान चुनाव में अब तक अपनी भूमिका स्पष्ट न किए जाने से वसुंधरा राजे नाराज चल रही हैं। वह पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों और अभियानों से दूरी बनाती ही नजर आती हैं। ऐसे में पार्टी के आला नेता उन्हें लगातार मनाने का भी प्रयास कर रहे हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023: कर्नाटक के नतीजों से डरी हुई भाजपा राजस्थान में कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में पार्टी मोदी मैजिक के साथ-साथ इन चुनावों पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभुत्व का भी पूरा इस्तेमाल करना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी आलाकमान जब भी दिल्ली या राजस्थान में कोई बैठक करता है तो उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को पूरी तवज्जो दी जाती है। यहां तक कि पार्टी के आला नेता राज्य में जाकर कोई रैली, सभा या सार्वजनिक कार्यक्रम भी करते हैं तो मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद रहती हैं।

Vasundhara Raje - PM Modi

वसुंधरा राजे-पीएम मोदी

लेकिन, भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में अब तक वसुंधरा राजे की भूमिका स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में अटकलें हैं कि वसुंधरा इससे नाराज चल रही हैं और पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों और अभियानों से दूरी बनाती ही नजर आती हैं। इसलिए वसुंधरा के रुख को लेकर सशंकित पार्टी के आला नेता उन्हें लगातार मनाने का भी प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed