रिकॉर्ड कीमत पर बिकी रवि वर्मा की ‘यशोदा और कृष्ण’पेंटिंग, जानिए किसने लगाई Rs 167.20 करोड़ की बोली

मशहूर चित्रकार रवि वर्मा के करियर के उत्कर्ष काल के दौरान 1890 के दशक में बनाई गई यह कृति पौराणिक आकृतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल्यावस्था और उनका पालन करने वाली माता यशोदा के मातृ प्रेम की एक सूक्ष्म व्याख्या प्रस्तुत करती है।

Raja Ravi Varma’s Yashoda and Krishna painting: प्रख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग "यशोदा और कृष्ण" बुधवार को मुंबई में सैफ्रोनआर्ट की स्प्रिंग लाइव नीलामी में रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये (17,978,495 अमेरिकी डॉलर) में बिकी। इसके साथ ही यह नीलामी में बिकने वाली आधुनिक भारतीय कला की अब तक की सबसे अधिक मूल्य वाली कृति बन गई है। इस पेंटिंग ने पिछले साल एक नीलामी में 118 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में बिकने वाली एमएफ हुसैन की अनाम (ग्राम यात्रा) पेंटिंग द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

ravi verma

मशहूर चित्रकार रवि वर्मा की पेंटिंगे।

अनुमानित मूल्य 80-120 करोड़ रुपये था

राजा रवि वर्मा की इस कृति का अनुमानित मूल्य 80-120 करोड़ रुपये था और इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस एस. पूनावाला ने खरीद लिया। पूनावाला ने एक बयान में कहा, "मुझे राजा रवि वर्मा की प्रतिष्ठित पेंटिंग ’यशोदा और कृष्ण’ को प्राप्त करने, संरक्षित करने और उसकी देखभाल करने का अवसर पाकर गर्व महसूस हो रहा है। यह राष्ट्रीय धरोहर समय-समय पर जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध होने योग्य है और मैं आगे चलकर इसे सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा।"

End of Feed