महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ राज और उद्धव ठाकरे आए साथ, मुंबई में अब निकलेगा संयुक्त मोर्चा

MNS Shiv Sena UBT Joint Protest October 4: मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 अक्टूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालने का ऐलान किया है।

Raj Thackeray Uddhav Thackeray Press Conference: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) चार अक्टूबर को मुंबई में निर्वाचन आयोग के खिलाफ एक मोर्चा निकालेगी। राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम इस मोर्चे के लिए सभी पार्टियों को आमंत्रित करेंगे। सत्तारूढ़ पार्टियों का भी स्वागत है।'

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ राज और उद्धव ठाकरे आए साथ, मुंबई में अब निकलेगा संयुक्त मोर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर: चुनाव आयोग के खिलाफ राज और उद्धव ठाकरे आए साथ, मुंबई में अब निकलेगा संयुक्त मोर्चा

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कई विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की आलोचना और उनके इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। यह मामला तब सामने आया जब अंग्रेजी दैनिक 'इंडियन एकसप्रेस' में खबर आई कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीने की अवधि में कम से कम 14 मौकों पर फैसलों और आदेशों पर आपत्तियां दर्ज की थीं। उनका कहना था कि इनमें से कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए थे।

End of Feed