Bengaluru में बारिश: अंडरपास में 'डूबी' कार में फंसी महिला की मौत, गर्माया मामला तो परिजन से मिलने पहुंचे CM, मुआवजे का भी ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 21, 2023, 09:35 PM IST

Rain in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। एक परिवार कार में केआर सर्कल अंडरपास में फंस गया। पानी इतना अधिक हो गया कि कार डूब गई। उसमें बैठी एक महिला की डूबने से मौत हो गई।

Rain in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आंधी के साथ आई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कई घर उजर गए। जगह-जगह जल जमाव हो गया। इस वजह से अंडर पास में पानी भर गया। अपने परिवार के साथ कार से जा रहा परिवार केआर सर्कल अंडरपास में फंस गया। कार में पानी भर गया। गहरे पानी में फंस जाने से 23 वर्षीय एक महिला डूब गई। पीड़िता की पहचान भानुरेखा के रूप में हुई है और वह इंफोसिस में काम करती थी। बनुरेखा के साथ परिवार के सदस्य भी जा रहे थे। बनरेखा के परिवार के सदस्यों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बचाया। महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ शहर टूर कर रही थी, जो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आईटी राजधानी आए थे।

Rain in Bengaluru, Siddaramaiah, Weather

बारिश का पानी अंडरपास में भरा, कार डूबने से महिला की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मृतक और उसके परिवार को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे और मृत महिला के परिवार को 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। घटना स्थल का दौरा करने वाले सिद्धारमैया ने कहा कि परिवार किराए के वाहन में दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर रहा था। सीएम सिद्धारमैया ने मीडिया को बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से परिवार ने एक कार किराए पर ली थी और बेंगलुरु घूमने आया था। भानुरेखा इंफोसिस में काम करती है। बारिश के कारण अंडरपास पर बैरिकेड गिर गया और ड्राइवर ने अंडरपास को पार करने का जोखिम उठाया, जो उसे नहीं करना चाहिए था।

End of Feed