तेलंगाना में बारिश का कहर, बाढ़ में 16 की मौत, CM ने केंद्र से की राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केंद्र से राज्य में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह करने का फैसला किया है। वहीं बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान करने को कहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान पर रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी-

Telangana News: तेलंगाना में भारी बारिश के दौरान अगल-अलग बारिश से होने वााली घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई। वहीं कुछ लोग अब भी लापता हैं। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केंद्र से राज्य में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह करने का फैसला किया है। राज्य के आईटी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने संवाददाताओं को बताया कि नुकसान की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरा ब्यौरा पता चल पाएगा। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेवंत रेड्डी ने यहां अधिकारियों के साथ बारिश की स्थिति की समीक्षा की और वर्षाजनित घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

cm Revanth Reddy

सीएम रेवन्थ रेड्डी

बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने काअनुरोध

End of Feed