आगरा

Mathura News: कार में मिली बिजनेसमैन की लाश, गला घोंट कर मर्डर की आशंका; हत्यारा कौन

भरतपुर-बरेली राजमार्ग पर एक कार में व्यापारी का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि व्यापारी की गला घोंटकर हत्या की गई है। वह नवादा गांव में रहकर सीमेंट का कारोबार करता था। सूत्रों ने बताया कि गले पर दिख रहे निशानों से ऐसा लगता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है-

Image

मथुरा में कार में मिली बिजनेसमैन की लाश ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। महावन क्षेत्र में निर्माणाधीन भरतपुर-बरेली राजमार्ग पर एक कार में व्यापारी का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि व्यापारी की गला घोंटकर हत्या की गई है। मामला महावन थाना क्षेत्र के जिकिरपुर गांव का है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि रविवार की शाम महावन थाना क्षेत्र के जिकिरपुर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि दोपहर से ही एक कार निर्माणाधीन भरतपुर-बरेली राजमार्ग पर संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे खड़ी है।

घंटों कार में पड़ी रही बॉडी

उन्होंने पुलिस को बताया कि कार में एक युवक लेटा हुआ दिख रहा है मगर कई घंटों से वह बाहर नहीं निकला है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है जिसकी पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में की गयी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वह इन दिनों हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहकर सीमेंट का कारोबार करता था। सूत्रों ने बताया कि गले पर दिख रहे निशानों से ऐसा लगता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article