रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का 8 जुलाई मंगलवार दोपहर 11 बजकर 52 मिनट पर जोधपुर एम्स में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्री के पिता दाउ लाल वैष्णव पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और AIIMS जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Ashwini Vaishnaw Father Death.

रेल मंत्री के पिता का निधन

एम्स जोधपुर की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई है। प्रेस नोट में बताया गया कि चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन टीम के हरसंभव प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया, "यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊ लाल वैष्णव (81 वर्ष) का दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे एम्स जोधपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और एम्स जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रेस नोट में आगे लिखा गया, "एम्स जोधपुर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दाउ लाल वैष्णव के निधन से न केवल परिवार में बल्कि उन्हें जानने वाले लोग भी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर हर आम और खास जन अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

End of Feed