मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहा, अब तक 17 मजदूरों की मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 23, 2023, 12:39 PM IST

मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 21 किमी दूर सैरांग इलाके के पास बुधवार सुबह 11 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह जाने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है।

मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 21 किमी दूर सैरांग इलाके के पास बुधवार सुबह 11 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह जाने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। घटना के समय आइजोल तक रेलवे कनेक्टिविटी लाने के लिए बनाए जा रहे पुल पर 40 कंस्ट्रक्शन मजदूर लगे हुए थे। पीटीआई के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं। यंग मिजो एसोसिएशन की सैरांग शाखा फिलहाल बचाव अभियान चला रही है।

bridge collapse in mizoram, railway bridge accident

मिजोरम में बड़ा रेल पुल हादसा (तस्वीर-Twitter)

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि जो पुल ढहा वह पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों की राजधानियों को जोड़ने वाली भारतीय रेलवे परियोजना का हिस्सा था। यह पिछले कुछ वर्षों से निर्माणाधीन है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। हमें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना के पीछे का कारण क्या था और जब यह घटना घटी तो वास्तव में कितने लोग उसमें सवार थे।

End of Feed