'अपनी भतीजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने लंदन गए हैं राहुल'....BJP के सवालों से बिफरी कांग्रेस का पलटवार

अपने पोस्ट में मालवीय ने कहा था कि पिछले हफ्ते ही राहुल गांधी गुप्त विदेश यात्रा पर थे। अब, वे फिर से विदेश चले गए हैं—एक और अज्ञात स्थान पर। इस पर कांग्रेस ने जवाबी पलटवार किया है।

Where is Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाया। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया, जिसका जवाब कांग्रेस ने तुरंत दिया। बीजेपी के हमले से बिफरी कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी अपनी भतीजी के स्नातक समारोह में शामिल होने लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे।

Rahul Gandhi

कहां हैं राहुल?

मालवीय ने राहुल की गुप्त यात्रा पर उठाया सवाल

अपने पोस्ट में मालवीय ने कहा था कि पिछले हफ्ते ही राहुल गांधी गुप्त विदेश यात्रा पर थे। अब, वे फिर से विदेश चले गए हैं—एक और अज्ञात स्थान पर। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी है जो उन्हें इतनी बार देश से दूर रखती है? विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें भारत की जनता को जवाब देना चाहिए।

End of Feed