अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी का भाषण, संसद के रिकॉर्ड से हटाया गया विवादित हिस्सा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 10, 2023, 08:34 AM IST

No Confidence Motion: लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। भारत माता की हत्या की है और ये भारत माता के रखवाले नहीं हो सकते। अब उनके भाषण के विवादित अंश को हटा दिया गया है।

No Confidence Motion: विपक्षी दलों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 9 अगस्त को लोकसभा में बोले। उनके भाषण के कई विवादित हिस्से को हटाया गया। हत्या, कत्ल और देशद्रोही वाला अंश संसद की कार्यवाही से हटाया गया। मणिपुर पर राहुल के बयान को संसद के रिकॉर्ड से हटाया गया। गौर हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। भारत माता की हत्या की है और ये भारत माता के रखवाले नहीं हो सकते। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं। इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मार दिया है। उन्होंने कहा कि आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत माता के बारे में कोई भी ऐसा शब्द नहीं बोला जाना चाहिए जो उचित नहीं हो। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि भारत माता मेरी भी माता हैं। मेरी एक माता (सोनिया गांधी) यहां बैठी हुई हैं और दूसरी भारत माता हैं। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैं मणिपुर गया। हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की सच्चाई है कि मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है।

End of Feed