राहुल गांधी का अचानक बदला कोटा प्लान, ट्रेन छोड़ अब चार्टर प्लेन से भरेंगे उड़ान, जानें 5 घंटे का पूरा शेड्यूल

Rahul Gandhi Kota Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कोटा दौरा बेहद अहम है, जिसके शेड्यूल में आखिरी वक्त पर बदलाव किया गया है। अब वे ट्रेन के बजाय चार्टर प्लेन से कोटा पहुंचेंगे। अपने 5 घंटे के इस दौरे में वे मुख्य रूप से कोचिंग स्टूडेंट्स और युवा संगठनों से मुलाकात करेंगे।

Rahul Gandhi Kota Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान के कोटा दौरे के प्लान में आखिरी वक्त पर एक बड़ा बदलाव हुआ है। पहले वे ट्रेन से आने वाले थे, लेकिन अब वे चार्टर विमान के जरिए कोटा पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi Kota Schedule) का यह दौरा मुख्य रूप से युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है, जिसके लिए करीब 5 घंटे का एक-एक मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। आइए जानते हैं उनके इस दौरे का पूरा शेड्यूल क्या है:

राहुल गांधी का अचानक बदला कोटा प्लान, ट्रेन छोड़ अब चार्टर प्लेन से भरेंगे उड़ान, जानें 5 घंटे का पूरा शेड्यूल

दोपहर में एंट्री और स्वागत

राहुल गांधी दोपहर 2:15 बजे नई दिल्ली से चार्टर विमान से कोटा के लिए उड़ान भरेंगे। करीब सवा घंटे के सफर के बाद, दोपहर 3:40 बजे उनका विमान कोटा एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां कांग्रेस के स्थानीय और बड़े नेता उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर उतरने के ठीक बाद, वे सीधे स्टेशन रोड पर नेहरू गार्डन के पास स्थित एक निजी होटल के लिए रवाना हो जाएंगे।

End of Feed