राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, 'कांशीराम' को भारत रत्न देने की मांग

Bharat Ratna for Kanshi Ram: पीएम मोदी को लिखते हुए गांधी ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की है। राहुल गांधी ने X पर शेयर किया अपना लेटर।

Rahul Gandhi Letter to PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पीएम मोदी को लिखते हुए गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की है। राहुल गांधी ने X पर शेयर किया अपना लेटर, जिसमें लिखा था, 'भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं।' 'यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई।' जहां राहुल गांधी ने इस मांग को लेकर @PMOIndia को अपना पत्र लिखा है।

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

अपने पत्र में गांधी ने कहा कि यह अनुरोध इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि देश कांशी राम की जयंती मना रहा है और भारतीय राजनीति तथा समाज में उनके योगदान और विरासत पर विचार कर रहा है।

End of Feed