डिब्रूगढ़ रेल हादसे पर राहुल ने सरकार को घेरा, रणनीति स्पष्ट करने को कहा, लोको पायलट का छेड़ा मुद्दा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले हुई लोको पायलट से चर्चा का भी जिक्र किया।

Rahul Gandhi on Dibrugarh Rail Accident: डिब्रूगढ़ रेल हादसे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए राहुल ने गुरुवार को कहा कि सरकार को यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश के समक्ष रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। इस घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें।

End of Feed