देश

कांवड़ मार्ग में दुकानों पर नाम लिखने का आदेश, AIMJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'प्रशासन के इस आदेश में कुछ भी गलत नहीं'

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबा संचालकों व खानपान के अन्य दुकानों पर मालिकों नाम अंकित करने के लिए जारी आदेश का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन का यह कदम बिल्कुल सही है।

Image

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर मालिकों के नाम अंंकित करने के आदेश का मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • मौलाना शहाबुद्दीन प्रशासन के आदेश का किया समर्थन
  • प्रशासन के इस आदेश में कुछ भी गलत नहीं- मौलाना शहाबुद्दीन
  • इस तरह के फैसले से किसी भी प्रकार का उपद्रव भी नहीं होगा- मौलाना शहाबुद्दीन

Kanwar Yatra: मुजफ्फरनगर के एसएसपी द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबा संचालकों व खानपान के अन्य दुकानों पर मालिकों नाम अंकित करने के लिए जारी आदेश का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने समर्थन किया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि प्रशासन के इस आदेश में कुछ भी गलत नहीं है। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों को सभी को समर्थन करन चाहिए और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

यह आदेश एक समुदाय विशेष के लिए नहीं- मौलाना शहाबुद्दीन

मौलाना ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन का यह कदम बिल्कुल सही है। इस तरह के फैसले से किसी भी प्रकार का उपद्रव भी नहीं होगा और पहले से सब जानकारी होने के कारण कोई विवाद भी खड़ा नहीं होगा। सरकार के फैसले से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि इस प्रकार का आदेश मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों में भी जारी करना चाहिए। यह केवल एक समुदाय विशेष के लिए नहीं, बल्कि ढाबा व ठेला लगाने वाले सभी समुदायों के लिए है। इसलिए इसे सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

मौलाना ने प्रशासन से अपील किया कि अगर किसी की दुकान को हटाया जाता है, तो उसे संबंधित दुकान मालिक को रोजी-रोटी के लिए अन्य जगह उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि उसकी आजीविका चलती रहे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प