No Confidence Motion: आज संसद में होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, राहुल गांधी करेंगे विपक्ष की अगुवाई

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 8, 2023, 10:25 AM IST

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस 8 से 10 अगस्त तक होगी और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को जवाब दे सकते हैं।

No Confidence Motion: विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पूरी तैयारी कर ली है। इसे आज ही पेश किया जाना है और इस पर सदन में बहस शुरू होगी। हाल ही में बहाल हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास बहस के दौरान विपक्षी इंडिया गुट का नेतृत्व करेंगे। विपक्ष ने प्रधानमंत्री को मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विपक्ष के आरोप का नेतृत्व करने की संभावना है। प्रस्ताव पर बहस 8 से 10 अगस्त तक होगी और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को जवाब दे सकते हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, हम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सभी विफलताओं का विश्लेषण करेंगे और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस की मजबूत भागीदारी होगी। मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी बोलेंगे और हम सरकार के सवाल पर जोरदार बहस करेंगे। असफलता की शुरुआत मणिपुर से होती है, जो एक मुख्य मुद्दा है और जिस पर हम सभी चर्चा करना चाहते हैं।

End of Feed