बिहार में आगामी चुनाव को लेकर हुए एक्टिव राहुल गांधी, बेगूसराय पहुंचे, कन्हैया संग कांग्रेस पदयात्रा में होंगे शामिल

जनवरी के बाद से यह राहुल गांधी का तीसरा बिहार दौरा होगा, जब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को वैचारिक रूप से हराने की अपील की थी।

Rahul Gandhi in BIhar: बिहार में आगामी विधानसभा को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसे लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार पहुंचे हैं। राहुल बेगूसराय जिले में पार्टी की चल रही 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल होंगे। इसमें पूर्व जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार भी शामिल हो रहे हैं। इसके बाद राहुल 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' (संविधान बचाओ संगोष्ठी) को संबोधित करने के लिए बेगूसराय से पटना लौटेंगे। फिर वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे।

Gandhi Rahul

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

जनवरी के बाद राहुल का तीसरा बिहार दौरा

जनवरी के बाद से यह राहुल गांधी का तीसरा बिहार दौरा होगा, जब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को वैचारिक रूप से हराने की अपील की थी। रायबरेली के सांसद ने रविवार को एक्स पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर बेगूसराय में मार्च में शामिल होने का अनुरोध किया।

End of Feed