लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर होगी चर्चा, राहुल गांधी करेंगे बहस की शुरुआत, उठ सकता है BLO मौत का मुद्दा

समझा जाता है कि भाजपा निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अभिजीत गंगोपाध्याय एवं संजय जायसवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं को चर्चा में उतारेगी। चुनाव सुधारों पर संसद में दो दिनों तक चर्चा होगी। तो कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्जवल रमन सिंह, इसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद चर्चा में भाग ले सकते हैं।

Debate on poll reforms in Loksabha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को निचले सदन में चुनाव सुधारों पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष मानसून सत्र से ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा कराए जाने की मांग करता आ रहा था लेकिन सरकार ने कहा कि एसआईआर की जगह चुनाव सुधारों पर चर्चा होनी चाहिए। सरकार का कहना है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र, स्वायत्त एवं संवैधानिक संस्था है। समझा जाता है कि भाजपा निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अभिजीत गंगोपाध्याय एवं संजय जायसवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं को चर्चा में उतारेगी। चुनाव सुधारों पर संसद में दो दिनों तक चर्चा होगी। तो कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्जवल रमन सिंह, इसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद चर्चा में भाग ले सकते हैं।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। तस्वीर-PTI

राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा

वहीं राज्यसभा में मंगलवार को वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होगी. देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संसद में खास चर्चा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 'वंदे मातरम' पर विशेष चर्चा होगी। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे।

End of Feed