'वोट चोरी' रैली के प्रचार के लिए राहुल गांधी ने भाजपा को कहा धन्यवाद, बोले- अगले 7 दिन भी यही जोश बनाए रखें

INDIA Bloc Rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।''

INDIA Bloc Rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि 'वोट चोरी' के मुद्दे पर एक नवंबर को होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली का ''जोर-शोर से प्रचार'' करने और रैली के आह्वान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों का ''दिल से धन्यवाद''।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

'लोगों के वोट चुराए जा रहे'

'इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस' (INDIA) गठबंधन की यह रैली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) पर चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।''

End of Feed