'भारत के प्रधानमंत्री इस टेबल पर बैठे होते अगर...', ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की बैठक को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका, चीन और रूस के नेताओं की त्रिपक्षीय बैठक वाली टेबल पर बैठे होते। राहुल ने आरोप लगाया कि भारत वैश्विक कूटनीति में साइड प्लेयर बन गया है, जबकि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Rahul Gandhi Targets PM Modi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस टेबल पर बैठे होते। राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि एक 'समझौता कर चुका प्रधानमंत्री' कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता।

putin xi trump

ट्रंप-Xi-पुतिन की बैठक का जिक्र कर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। AP

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आज चीन के शेन्जेन शहर में त्रिपक्षीय बैठक हुई। दुनिया के तीन शक्तिशाली शासकों के बीच इस तरह की ये पहली बैठक थी। इस बैठक की एक तस्वीर भी सामने आई है, जहां तीनों नेता राउंड टेबल पर बैठे नजर आए।

End of Feed