'PM मोदी ने एक शब्द तक नहीं कहा, पर हम...', नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में है।

NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले (NEET UG 2026) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कांग्रेस और उसके छात्र संगठन लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र और युवा न्याय मांग रहे थे, तब सरकार इस मुद्दे पर चुप रही।

NEET Exam Controversy

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

छात्रों को सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली मिलनी चाहिए-राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होगी और मजबूत परीक्षा व्यवस्था नहीं बनेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश के युवाओं को सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली मिलनी चाहिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय की ओर मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन में कई बड़े कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।

End of Feed