हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ लेने पहुंचे राहुल गांधी, लगाया जय हिंद, जय संविधान का नारा

राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में दो सीटों (रायबरेली और वायनाड) से चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद राहुल गांधी ने वायनाड से इस्तीफा दे दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार से शुरू हुआ है संसद का नया सत्र
  • पहले दो दिन नए सांसद ले रहे हैं पद की शपथ
  • इसी क्रम में आज राहुल गांधी ने ली शपथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब लोकसभा में सांसद के तौर पर शपथ लेने पहुंचे तो उनके हाथ में संविधान की एक प्रति भी दिखी। शपथ लेने से पहले राहुल गांधी ने संविधान की प्रति को लहराया और फिर शपथ ली। इसके बाद राहुल गांधी ने जय संविधान का नारा भी लगाया। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बचाने के नाम पर लोगों से समर्थन मांगते दिखा था।

rahul gandhi oath

लोकसभा में सांसद सदस्य के तौर पर शपथ लेते हुए राहुल गांधी

End of Feed