मुझे हंसी आती है जब राहुल...अमित शाह ने किया पलटवार, कहा- ट्रेड डील पर फैला रहे हैं झूठ

शाह ने कहा, जब कांग्रेस के शहजादा राहुल गांधी संसद में खड़े होकर किसानों की सुरक्षा की बात करते हैं तो मुझे हंसी आती है। कांग्रेस का देश को गुमराह करने का लंबा इतिहास रहा है और अब वे व्यापार समझौतों को लेकर झूठ फैला रहे हैं।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ भारत के व्यापार समझौतों को लेकर झूठ फैलाने और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने देश के कृषि और दुग्ध क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित रखा है। उन्होंने विपक्षी दल के इस आरोप को हास्यास्पद बताया कि व्यापार समझौते भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे।

shah vs rahul

अमित शाह ने दी राहुल को चुनौती

मुझे हंसी आती है जब राहुल...

शाह ने कहा, जब कांग्रेस के शहजादा राहुल गांधी संसद में खड़े होकर किसानों की सुरक्षा की बात करते हैं तो मुझे हंसी आती है। कांग्रेस का देश को गुमराह करने का लंबा इतिहास रहा है और अब वे व्यापार समझौतों को लेकर झूठ फैला रहे हैं। शाह गांधीनगर में भारत की पहली केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली शुरू करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed