बहुत से लोग PM, BJP, RSS और पुलिस से डर सकते हैं, लेकिन मैं भयभीत नहीं हूं- वायनाड में बोले राहुल गांधी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2023, 11:39 PM IST

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री एक भारतीय नागरिक हैं, वह भारत नहीं हैं। वह कितने भी भ्रम में हों या कितने भी अहंकारी क्यों न हों, वह इस देश के सिर्फ एक नागरिक हैं। भाजपा और आरएसएस भूल गए हैं कि देश में 1.4 अरब लोग हैं और वे भाजपा, आरएसएस या प्रधानमंत्री नहीं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि वह अपने ऊपर बार-बार होने वाले राजनीतिक हमलों, उनके घर पुलिस भेजे जाने या उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए जाने से भयभीत नहीं हो सकते। वो सच्चाई में विश्वास करते हैं और हमेशा इसके साथ खड़े रहे हैं।

rahul gandhi

एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी

ऐसा क्यों बोले राहुल

रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के बयान-महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न हो रहा है, के बारे में पूछताछ करने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी, जिसके अगले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की यह टिप्पणी आई है। वायनाड के सांसद गांधी जिले के कई परिवारों को प्रदान किए गए नए घरों की चाबियां सौंपने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed