राहुल गांधी की फिर फिसली जुबान, बोले- राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जा रही सरकार, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 07:16 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है....। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार स्वीकार कर ली है।

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक बार फिर से जुबान फिसल गई है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर कटाक्ष किया है। भाजपा ने कहा है कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। दरअसल, यह वाकया तब हुआ जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद सोमवार को जब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पार्टी की कार्य समिति बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश में सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है....।' इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार स्वीकार कर ली है।

End of Feed