असम में गरजे राहुल गांधी, हिमंत बिस्वा सरमा को बताया भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 08:29 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने असम सरकार और हिमंत बिस्वा सरमा को भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा, 'उनकी संतान, वह खुद और उनकी पत्नी, सभी किसी ना किसी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्हें लगता है कि पैसा असम के लोगों को खरीद सकता है।'

Rahul Gandhi Slams Himanta Biswa Sarma: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के असम में प्रवेश करने के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में शायद 'सबसे भ्रष्ट सरकार' और 'सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री' इस राज्य में है। यात्रा के नगालैंड से असम में प्रवेश करने के बाद, राहुल ने शिवसागर जिले में लोगों को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना की तथा कहा कि वे 'नफरत फैला रहे हैं और जनता का पैसा लूट रहे हैं।'

Rahul Gandhi Slams Himanta Biswa Sarma

राहुल गांधी ने असम सरकार और सीएम को बताया सबसे भ्रष्ट।

राहुल गांधी का आरोप- असम में धड़ल्ले से हो रहा भ्रष्टाचार

कांग्रेस नेता ने कहा, 'शायद, भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है। आप जानते हैं कि यहां क्या हो रहा है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे।' दोपहर में, राहुल ने जोरहाट जिले के नाकाचारी के देबेरेरापार में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और आरोप लगाया कि आदिवासियों, चाय बागान के श्रमिकों और असम के अन्य मूल निवासियों के खिलाफ भाजपा नीत सरकार कई अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा, 'असम में भ्रष्टाचार धड़ल्ले से हो रहा है। हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री शायद असम के मुख्यमंत्री हैं।'

End of Feed