चर्चा के दौरान वे दवाब में थे, संसद में कांग्रेस के प्रदर्शन की राहुल ने की तारीफ, प्रदूषण पर चर्चा की मांग की

कांग्रेस नेता ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्टियों से सहयोग करने की मांग की। राहुल की इस मांग पर सरकार ने भी प्रदूषण पर चर्चा कराने का संकेत दिया। प्रदूषण के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि 'यह ऐसी समस्या है जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक साझा एजेंडे पर पहुंच सकते हैं।

Rahul Gandhi Speaks on pollution: कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश में गंभीर स्तर तक पहुंचे वायु प्रदूषण पर तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग की। इस समस्या को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात स्थिति करार देते हुए कांग्रेस नेता ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्टियों से सहयोग करने की मांग की। राहुल की इस मांग पर सरकार ने भी प्रदूषण पर चर्चा कराने का संकेत दिया। प्रदूषण के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि 'यह ऐसी समस्या है जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक साझा एजेंडे पर पहुंच सकते हैं। यह कोई विचारधारा की बात नहीं है। इस सदन में बैठा हर एक सदस्य इस बात सहमत है कि प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भी सहयोग करना चाहेंगे।' कांग्रेस सांसदों के साथ बातचीत में राहुल ने कहा कि वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पार्टी सांसदों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अब इन दोनों विषयों पर दबाव में है।

rahul gandhi

लोकसभा में कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। तस्वीर-ANI

वायु प्रदूषण विचारधारा की बात नहीं है-राहुल

राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे ज्यादा शहर धुंध के आवरण से लिपटे हुए हैं। इससे लाखों बच्चों को फेफड़े की बीमारी हो रही है। उनका भविष्य खराब हो रहा है। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यह दिलचस्प मुद्दा है क्योंकि मुझे पता है कि इस पर सरकार और हमारे बीच पूर्ण सहमति बनेगी। यह कोई विचारधारा की बात नहीं है। इस सदन में बैठा हर सदस्य इस बात को मानेगा कि वायु प्रदूषण जो कि हमारे लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है, इस पर हम सभी सहयोग करना चाहेंगे।'

End of Feed