राहुल गांधी का आरोप 'सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष विदेशी मेहमानों से मिले', प्रियंका गांधी ने भी बोला हमला

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विपक्ष को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देना चाहते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस बात को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने इसे सरकार की तरफ से असुरक्षा की भावना करार दिया है।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार उन्हें यानी विपक्ष को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष एक अलग परिप्रेक्ष्य पेश करता है, आखिर हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन सरकार विपक्ष को विदेश मेहमानों से नहीं मिलने देना चाहती है। यह कुछ और नहीं बल्कि असुरक्षा की भावना है।

Rahul Gandhi in jacket

विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देती सरकार - राहुल गांधी

बता दें कि आज यानी गुरुवार 4 दिसंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी। लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देने की बात कहकर एक बड़ा मुद्दा उठा दिया है। राहुल गांधी की बहन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने भी नेता प्रतिपक्ष को विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देने को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

End of Feed