'मम्मी-पापा को बस एक बार लड़ते देखा...', कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर राहुल गांधी ने सुनाया सोनिया-राजीव का अनसुना किस्सा

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में मम्मी-पापा को सिर्फ एक बार लड़ते हुए देखा था। राहुल ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय राजीव गांधी कैप्टन अमरिंदर सिंह से फोन पर बात कर रहे थे।

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love') है। किताब विमोचन के कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की जिंदगी से जुड़ी कई भावनात्म बातें शेयर किए। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने अपने मम्मी-पापा को जिंदगी में बस एक बार लड़ते देखा। उन्होंने कहा, "संयोग से उस समय मेरे पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे।"

sonia gandhi news (5)

सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने सोनिया-राजीव गांधी के जिंदगी के मजेदार किस्से साझा किए। PTI

वहीं, राहुल गांधी ने अपने मम्मी-पापा से जुड़ी एक और यादें शेयर की। उन्होंने कहा कि हर बात जब दोनों खाना-खाते थे, मेरे पिता की गोद में मेरी मां बैठी रहती थी। मैं अपने दोस्ते से कहता था कि देखो आपको भी ऐसे ही प्यार करना चाहिए। लेकिन अचानक से हमारे परिवार में सबकुछ बदल गया। पहले मेरी दादी की हत्या कर दी गई। फिर मेरे पापा नहीं रहे। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरी मां बेहत कम बोलने वाली औरत हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। जब ये दो घटनाएं नहीं घटी थी, तो मेरी मां काफी बहिर्मुखी व्यक्ति थीं।

End of Feed