राहुल गांधी को मिली बम हमले की धमकी, इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम हो सकते हैं विस्फोट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2022, 03:34 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर हैं। उन्हें इंदौर के खालसा स्टेडियम में 28 नवंबर को रात में विश्राम के दौरान शहर में बम हमले की धमकी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश) : राहुल गांधी की अगुवाई में जारी 'भारत जोड़ो यात्रा' के इंदौर के खालसा स्टेडियम में 28 नवंबर को संभावित रात्रि विश्राम के दौरान शहर में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्र लिखकर दी गई इस धमकी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी को मिली बम हमले की धमकी

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने को बताया कि जूनी इंदौर क्षेत्र में मिठाई-नमकीन की एक दुकान के पते पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए पत्र में धमकी दी गई है कि अगर गांधी नीत यात्रा खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करती है तो शहर में बम विस्फोट हो सकते हैं। मिश्रा ने कहा कि पत्र में गांधी को बम से उड़ाने की बात सीधे तौर पर नहीं की गई है।

End of Feed