'करोड़ों खर्च के बाद भी सुपर फ्लॉप रहा राहुल गांधी का शो', UP के डिप्टी CM ने साधा निशाना, बोले-अखिलेश का सहारा भी बेअसर

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से 'फ्लॉप शो' करार दिया है।

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम था, जो कि खत्म हुआ। राहुल ने छात्रों से बात की लेकिन अब उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों-केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के इस दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह से 'फ्लॉप शो' करार दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के खुले समर्थन और सपा-कांग्रेस गठबंधन की पूरी ताकत लगाने के बावजूद प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम पूरी तरह से नाकाम रहा।

Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak

UP के उप मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को 'छात्रों का कार्यक्रम' बताकर अपनी राजनीतिक विफलता को छिपाया नहीं जा सकता। मौर्य ने आरोप लगाया कि देश का युवा कांग्रेस का दोहरा चरित्र देख रहा है, क्योंकि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां के मुद्दों पर वह मौन रहती है और भाजपा शासित राज्यों में हंगामा करती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

End of Feed