Rahul Gandhi Political Career: राजनीति में राहुल गांधी का 20वां साल, 2024 में कर पाएंगे कमाल?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2023, 09:25 PM IST

Rahul Gandhi Political Career: वैसे भी इन दिनों राहुल गांधी कई दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं। वे कभी सब्जी मंडी पहुंच जाते हैं। तो कभी खेतों में धान की बुआई करते नजर आते हैं। राहुल गांधी कभी ट्रक पर चढ़ जाते हैं तो कभी ट्रैक्टर चलाते नज़र आते हैं।

Rahul Gandhi Political Career: राहुल गांधी अपने राजनीतिक सफर के 20वें साल में प्रेवश कर गए हैं। इस दौरान उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा है। सत्ता का सुख भी लिया और बहुत बुरी तरह हारे भी। आज की तारीख में राहुल गांधी बदले-बदले से दिख रहे हैं। ऐसे में क्या वो 2024 में सत्ता में वापसी कर पाएंगे।

राहुल गांधी, इस वक्त इस नाम की तरफ चर्चा है, क्योंकि वायनाड से सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है और अब इंतजार है लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में उनके भाषण का कि आखिर राहुल गांधी अब क्या बोलते हैं।

End of Feed