वाल्मिकी जयंती के अवसर पर दिल्ली के वाल्मिकी मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, पूजा-अर्चना की

कांग्रेस द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई राहुल गांधी की तस्वीरों में उन्हें वाल्मिकी मंदिर में प्रार्थना करते देखा गया।

Rahul Gandhi in Valmiki Temple: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वाल्मिकी जयंती के अवसर पर मंदिर मार्ग स्थित वाल्मिकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। संत वाल्मिकी हिंदू महाकाव्य रामायण के लेखक हैं और विशेष रूप से दलितों के बीच एक पूजनीय व्यक्ति हैं। कांग्रेस द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई राहुल गांधी की तस्वीरों में उन्हें वाल्मिकी मंदिर में प्रार्थना करते देखा गया। उन्हें मंदिर परिसर के उस कमरे में भी जाते देखा गया जहां महात्मा गांधी 200 से अधिक दिनों तक रहे थे।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी पहुंचे वाल्मीकी मंदिर

पार्टी ने मंदिर में पूजा कर रहे राहुल गांधी की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर लिखा, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

End of Feed